Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसान कल्याण योजना: Mp के लाखों किसानों के खातों में आएंगे ₹2,000, सीएम इस दिन जारी करेंगे दूसरी किस्त

13 अगस्त 2025, भोपाल: किसान कल्याण योजना: Mp के लाखों किसानों के खातों में आएंगे ₹2,000, सीएम इस दिन जारी करेंगे दूसरी किस्त – मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त 2025 को मंडला में आयोजित बलराम जयंती कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त किसानों के खातों में अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जो सितंबर 2020 से लागू है। इस योजना के तहत किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जो 3 समान किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रत्येक किस्त 2,000 रुपये की होती है। इस योजना का फायदा उन किसानों को मिलता है जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं।

अब तक ₹17,500 करोड़ का समर्थन

वर्ष 2025 के मार्च माह तक इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को ₹17,500 करोड़ से अधिक का वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा चुका है। अब 14 अगस्त को मुख्यमंत्री स्वयं अगली किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसमें कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी और अन्य संबंधित क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था में योगदान पर भी फोकस किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषकों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास

प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना इसी दिशा में एक मजबूत कदम है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसान न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनें, बल्कि आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और योजनाओं का लाभ लेकर कृषि उत्पादन को भी बढ़ाएं। कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि विभाग के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com