Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान भाई प्रधानमंत्री किसान-मानधन योजना में पंजीयन कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें

किसान भाई प्रधानमंत्री किसान-मानधन योजना में पंजीयन कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें – भारत सरकार द्वारा देश के सभी लघु एवं सीमांत किसानों के लिये प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना नामक वृद्धा अवस्था पेंशन योजना प्रारंभ की गई है, जो कि स्वैच्छिक एवं अंशदान पेंशन योजना है।

महत्वपूर्ण खबर : पशुधन बीमा योजना में प्रीमियम पर 70 प्रतिशत अनुदान

किनको मिलेगा लाभ

ऐसे लघु एवं सीमांत किसान जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो एवं 0 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि हो, वह इस योजना में पंजीयन कराकर पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। 18 से 40 वर्ष तक के किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक मासिक योगदान 55 से 200 रूपये प्रतिमाह करना होगा। किसान की 60 वर्ष आयु पूर्ण होने के बाद प्रतिमाह न्यूनतम 3000 रूपये प्राप्त होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कैसे करें आवेदन

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना में पंजीयन कराने हेतु किसान भाई योजना के आधिकारिक पोर्टल http://pmkmy.gov.in पर स्वयं पंजीयन कर सकता है अथवा विकासखण्ड पर स्थित लोकसेवा केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आवश्यक दस्तावेज

रजिस्ट्रेशन हेतु आधार कार्ड, खसरा खतौनी की नकल, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी।