Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में खरीफ बोनी शत-प्रतिशत पूरी

148.60 लाख हेक्टेयर में हुई बुवाई

27 अगस्त 2024, भोपाल: प्रदेश में खरीफ बोनी शत-प्रतिशत पूरी – प्रदेश में खरीफ फसलों की बोनी शत-प्रतिशत कर ली गई है। इसमें प्रमुख फसल धान, मूंगफली, मक्का एवं तुअर की योनी लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर हुई है, वहीं सोयाबीन की बोनी लक्ष्य के विरुद्ध 97 फीसदी हुई है। राज्य में कुल खरीफ बोनी 148.60 लाख हेक्टेयर में हुई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 99.9 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 146.21 लाख हे. में हुई थी

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 144.34 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 148.70 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 23 अगस्त तक 148.60 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश में सोयाबीन की बोनी अब तक 53.88 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है। जबकि 55.74 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। इस वर्ष 36.35 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है जबकि लक्ष्य 34.67 लाख हे. रखा गया है। गत वर्ष समान अवधि में धान की बोनी 33.31 लाख हे. में हुई थी। इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 20.32 लाख है. में हो गई है। वहीं तुअर 4 लाख है., उड़द 9.79 लाख है., मूंगफली 6.39 लाख हे., तिल 3.30 लाख है. एर्व कपास 6.22 लाख है. में बोई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
प्रदेश में बुवाई की स्तिथि
23 अगस्त 2024 तक (लाख है. में)
फसललक्ष्यबुवाई
धान34.6736.33
जवार1.521.27
मक्का16.7520.32
बाजरा4.073.78
अरहर3.954.00
उरद12.599.79
मूंग1.511.30
सोयाबीन55.7453.88
मूंगफली5.106.39
तिल4.283.30
कपास6.236.22

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com