Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में लक्ष्य के 98 फीसदी हुई खरीफ बुआई

14 सितम्बर 2023, रायपुर: छत्तीसगढ़ में लक्ष्य के 98 फीसदी हुई खरीफ बुआई – छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ फसलों की 47 लाख हेक्टेयर से अधिक में  बुआई हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 98 प्रतिशत है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 26 लाख 75 हजार  हेक्टेयर में धान की बोता बोनी हुई है, जबकि 11 लाख 38 हजार  हेक्टेयर में धान की रोपा बोनी हो चुकी है। इसके अलावा मोटे अनाज की 3 लाख 35  हजार हेक्टेयर में, दलहन की 2 लाख 70 हजार हेक्टेयर में, तिलहन की 1  लाख 32 हजार  हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 1 लाख 72 हजार  हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में धान की 38 लाख 14 हजार  हेक्टेयर में, मक्का की 2 लाख 23 हजार  हेक्टेयर में, कोदो-कुटकी की 85 हजार  हेक्टेयर में, रागी की 35 हजार  हेक्टेयर में इस प्रकार अनाज की कुल बोनी 41 लाख 50 हजार हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 104 प्रतिशत है। राज्य में दलहन फसलों की कुल बोनी 2 लाख 70  हजार  हेक्टेयर में हुई है, जिसमें अरहर 1  लाख 10 हजार, मूंग 14 हजार  हेक्टेयर में, उड़द 1 लाख 35 हजार  हेक्टेयर में तथा कुल्थी की 9 हजार  हेक्टेयर में बुआई शामिल हैं। तिलहन फसलों की बोनी 1 लाख 32 हजार  हेक्टेयर में हुई है, जिसमें मूंगफली 55 हजार  हेक्टेयर में, तिल 21 हजार  हेक्टेयर, सोयाबीन 35 हजार  हेक्टेयर में हुई बोनी शामिल हैं। साग-सब्जी और अन्य फसलों की बुआई 1 लाख 72 हजार  हेक्टेयर में पूरी कर ली गई है। वही राज्य में  गन्ना 9 हजार  हेक्टेयर से अधिक  में बोया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile