Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन: महिला दुग्ध संस्था ने सदस्यों को बांटा लाभांश व बोनस

29 मार्च 2026, खरगोन: खरगोन: महिला दुग्ध संस्था ने सदस्यों को बांटा लाभांश व बोनस – महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित बरूड़ द्वारा अपने दुग्ध उत्पादक सदस्यों को वर्ष 2024-25 के शुद्ध लाभ की राशि 8,71,600 का लाभांश एवं बोनस वितरित किया गया। लाभांश वितरण कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती वंदना बाई सुरेश द्वारा सदस्यों को संस्था की सुदृढ़ वित्तीय स्थिति एवं वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

 इस अवसर पर दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित खरगोन के प्रबंधक श्री डी.पी. त्यागी ने संघ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, दुग्ध उत्पादकों को मिलने वाले लाभ तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिला दुग्ध उत्पादकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लाभांश एवं बोनस वितरण से महिला दुग्ध उत्पादक सदस्यों में उत्साह का वातावरण रहा और संस्था की पारदर्शी कार्यप्रणाली पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।   संस्था सचिव श्री अश्विन जोशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें