Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा: शासकीय उद्यान नर्सरियों में शासकीय दर पर पौधे उपलब्ध

23 सितंबर 2026, खंडवा: खंडवा: शासकीय उद्यान नर्सरियों में शासकीय दर पर पौधे उपलब्ध – पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार के साथ कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में उद्यानिकी विभाग, जिला खंडवा की शासकीय उद्यान नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे शासकीय दरों पर उपलब्ध हैं।

उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री अजय चौहान ने बताया कि जिले में कुल 5 शासकीय उद्यान नर्सरियां संचालित हैं, जहां फलदार, शोभायमान, वानिकी, छायादार एवं फूलों के पौधे उपलब्ध हैं। जिले के निवासी शासन द्वारा निर्धारित दरों पर अपनी आवश्यकता के अनुसार पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उद्यानिकी विभाग ने जिलेवासियों एवं कृषकों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार एवं अन्य उपयोगी पौधों का रोपण कर अपनी आय बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने की अपील की है।

जिले की शासकीय नर्सरियों एवं संबंधित उद्यान विकास अधिकारियों के संपर्क नंबर इस प्रकार हैं बोरगांव खुर्द रोपणी, खंडवा विकासखंड ,उद्यान विकास अधिकारी श्री तेजकरण पवार, मो. 992603558 , देशगांव रोपणी, छैगांवमाखन विकासखंड उद्यान विकास अधिकारी श्री जितेन्द्र चौधरी, मो. 797459476 ,रजुर रोपणी, खालवा विकासखंड ,उद्यान विकास अधिकारी श्री महेश मुदीराज, मो. 8109948648 ,गांधवा रोपणी, पंधाना विकासखंड,उद्यान विकास अधिकारी श्री ओमप्रकाश पाटीदार, मो. 7000589382 ,रीछी फार्म, पुनासा, उद्यान विकास अधिकारी श्री बलीराम करोले, मो.9753769955

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture