राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा: ‘किसान चौपाल’ में किसानों को दी नरवाई न जलाने की समझाइश  

25 फरवरी 2026, खंडवा: खंडवा: ‘किसान चौपाल’ में किसानों को दी नरवाई न जलाने की समझाइश – अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने  गत दिनों पंधाना विकासखंड के ग्राम राँझनी तथा खालवा विकासखंड के ग्राम बखार का दौरा कर किसानों से चर्चा की और वहां आयोजित ‘किसान चौपाल ‘ में किसानों को नरवाई ना जलाने के संबंध में समझाइश दी। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री नितेश यादव के अलावा कृषि विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री श्री अमित सोलंकी ने किसानों को नरवाई प्रबंधन संबंधी यंत्रों पर दी जाने वाली छूट के बारे में विस्तार से बताया ।  

उपसंचालक कृषि श्री यादव ने किसान चौपाल में किसान भाइयों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि महाविद्यालय खण्डवा के अधिष्ठाता डॉ. डी.के. वाणी ने भी किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को सुपर सीडर के प्रयोग के बारे में बताया ।

इस अवसर पर उपस्थित किसानों को नरवाई ना जलाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही पंधाना विकासखंड के ग्राम रांजनी में अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा एवं उप संचालक कृषि श्री यादव ने खेत में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से खेत में फसल अवशेषों से भूसा बनाने की प्रक्रिया देखी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements