राज्य कृषि समाचार (State News)

हाड़ौती एग्री इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिए अहम निर्णय

15 सितंबर 2026, कोटाहाड़ौती एग्री इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिए अहम निर्णय – खाद -बीज  व्यापारिक संगठन हाड़ौती  एग्री इनपुट डीलर्स एसोसिएशन, कोटा संभाग द्वारा कोटा , बारां , बूंदी, कोटा   एवं झालावाड़  जिलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित  की गई , जिसमें एफएफएस द्वारा खाद वितरण  से संबंधित समस्याओं  पर चर्चा कर सर्व सहमति से निर्णय लिए गए।

संभागीय अध्यक्ष श्री संतोष खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चारों  जिलों के अध्यक्ष श्री भीमराज चौधरी , बारां , श्री राजेंद्र चौधरी , बूंदी , श्री बृजेन्द्र मालपानी , झालावाड़ एवं  चारों जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। मंच का संचालन श्री मनोज डोलिया ने किया। इस बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए गए। जो इस प्रकार हैं –

 जब तक कंपनियां कोटा संभाग के समस्त डीलरों को बिना अटैचमेंट के एफओआर खाद उपलब्ध नहीं करवा सकेगी , तब तक  कोटा संभाग का कोई भी डीलर किसी प्रकार का डीएपी , यूरिया ,एनपीके ,टीएसपी ,एएस, एपीएस  खाद नहीं लेगा।

जब तक समस्त उर्वरक कंपनियां रिटेलर्स को 5 % मार्जिन तथा होलसेल को 3 % मार्जिन नहीं देगी , तब तक कोई डीलर खाद नहीं लेगा।

जब तक  डीएपी के साथ अन्य फास्फेट उर्वरक तथा यूरिया के साथ अमोनिया सल्फेट ( जो कि सरकार चाहती है ) की एक निश्चित अनुपात में बिक्री मेंडेटरी नहीं की जाएगी , तब तक संभाग का कोई भी डीलर  खाद नहीं मंगवाएगा।

सीएफएसएल / श्रीराम एवं समस्त अन्य खाद कंपनियों के डायरेक्टर डीएलसी भी अग्रिम सूचना या अग्रिम बैठक तक संभाग में खाद नहीं मंगवाएगा।

सभी डीलर्स खाद वितरण एवं क्यूआर कोड स्कैनिंग का समय प्रातः 10  बजे से सायं 6  बजे तक रखेंगे एवं रविवार को बंद रखेंगे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture