Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम जिले के खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था सुदृढ़ रखें : कलेक्टर

11 जनवरी 2024, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले के खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था सुदृढ़ रखें : कलेक्टर – जिले में धान खरीदी सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था सुदृढ़ रखें। जिन समितियों द्वारा खरीदी में निर्देशों का अवहेलना और गंभीरता नहीं बरती जा रही है , उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करें। यह निर्देश कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए हैं।बैठक में उप संचालक कृषि श्री जे आर हेडाऊ, उपायुक्त सहकारिता श्री शिवम मिश्रा, जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री मीना ने गत दिनों कलेक्ट्रेट में धान उपार्जन की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे केंद्र जहां परिवहन धीमा है , वहां तौल कांटों , श्रमिकों एवं वाहनों की संख्या बढ़ाकर सुगमता और सुचारू रूप से परिवहन कराएं। जिन किसानों की स्लॉट की अवधि समाप्त होने वाली है , ऐसे किसानों की धान त्वरित रूप से तुलवाई जाएं। सहकारिता विस्तार अधिकारी अपने क्षेत्र के केंद्रों का सतत निरीक्षण करें और व्यवस्थित रूप से धान खरीदी कराएं।

बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि अभी तक जिले में 17139 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है । जिसमें से 12842 किसानों से 143713 मीट्रिक टन खरीदी गई है । 139052 मीट्रिक टन धान का परिवहन किया गया जा चुका है। जो कुल खरीदी का 98 प्रतिशत है । अभी तक किसानों को 221.14 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)