Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिला गौ संवर्धन समिति की बैठक संपन्न

26 अप्रैल 2025, झाबुआ: झाबुआ जिला गौ संवर्धन समिति की बैठक संपन्न – कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला गौ संवर्धन समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय में ली गई। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सहायक संचालक डॉ. विल्सन डावर द्वारा जिले में क्रियाशील अशासकीय एवं शासकीय गौशालाओं को आर्थिक सहायता वितरण के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

 म. प्र. गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत गौशालाओं को प्रदाय की जाने वाली अनुदान राशि सीधे गौशालाओं के बैंक खाते में प्रदान किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। बैठक में म. प्र. गौ संवर्धन बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशानुसार समिति द्वारा शासकीय गौशालाओं से कुल 139 एवं अशासकीय गौशालाओं से 918 गोवंश की संख्या अनुमोदित की गई।

गौशालाओं में वर्तमान में उपलब्ध गौवंश के आधार पर प्रति पशु 20 रु. के मान से दिया जाना प्रस्तावित है। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पी एल कुर्वे, एसडीओ फॉरेस्ट श्री सुलिया कृषि विभाग से श्री एस एस चौहान, जिले के समस्त विकासखंड से पशु चिकित्सक एवं समिति के सदस्य उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com