Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जमुनिया बना आदर्श ग्राम-सभी संसाधन उपलब्ध 

20 दिसम्बर 2022, छिंदवाड़ा ।  जमुनिया बना आदर्श ग्राम-सभी संसाधन उपलब्ध – आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आत्मनिर्भर गांव के रूप में विकासखंड के ग्राम जमुनिया ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है।  ग्रामीणों ने कृषि, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, उधानिकी, वन, विद्युत मंडल आदि विभागों की योजनाओं में सम्मिलित होकर ग्राम विकास एवं अपनी आर्थिक स्थिति में चहुंमुखी तरक्की की है।  गत दिवस सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्राम जमुनिया का दौरा कर किस प्रकार विकसित हुए ग्रामीणों से रूबरू हो कर समझा। अधिकारियों में उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह, आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र चंदनगांव के डॉ. विजय पराडक़र, पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ पक्षवार, श्रीमती श्वेता सिंह जिला प्रबंधक नाबार्ड, डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव कृषि वैज्ञानिक प्रमुख थे। इस दौरान श्री दीपक चौरसिया सहायक संचालक कृषि, श्रीमती ज्योति डेहरिया बीटीएम आत्मा, श्री एस. आर. उइके ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच श्री सुनील चौधरी, प्रगतिशील कृषक श्री अरविंद उसरेठे, पूर्व सरपंच श्री देवेंद्र साहू, श्री बलवान सिंह पटेल, श्री लाल सिंह चंद्रवंशी श्री सुंदर लाल नागवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित