Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जोरों पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सौंपा प्रगति प्रतिवेदन

02 मई 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जोरों पर – जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में गत 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जो कि 30 जून तक चलेगा। इसमें प्रमुख रूप से तालाबों की पिचिंग, बोल्डर टो कार्य, पाल (बंड) की मरम्मत, नहरों की सफाई आदि कार्य जनभागीदारी एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से कराए जा रहे हैं। अभियान में प्रदेश के 55 जिलों के 10 रिवर बेसिन (कछारों) में जल संवर्धन एवं संरक्षण के 2444 कार्य प्रस्तावित थे, जिनमें से अब तक 1056 कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति के संबंध में विभागीय प्रतिवेदन मंत्रालय में सौंपा। श्री सिलावट ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में युद्धस्तर पर जल संरक्षण/ संवर्धन के कार्य चलाए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा प्रदेश भर में कराए जा रहे कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग कर नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com