बालाघाट में गन्ना उत्पादक क्लस्टरों में स्थापित होंगी गुड़ निर्माण इकाइयां
13 अप्रैल 2026, बालाघाट: बालाघाट में गन्ना उत्पादक क्लस्टरों में स्थापित होंगी गुड़ निर्माण इकाइयां – मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में मुख्य फसलों के उत्पादन के साथ-साथ फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में एमएसएमई विभाग द्वारा माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत गन्ना उत्पादक क्लस्टरों में गुड़ निर्माण इकाइयों की स्थापना की पहल की गई है।प्रदेश स्तर पर गन्ना उत्पादक क्लस्टरों के विकास के लिए दतिया, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट जिलों का चयन किया गया है।
इसके तहत गत दिनों भोपाल स्थित विंध्याचल भवन में एफपीओ, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) और कृषि उद्यमियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बालाघाट जिले से 5 एफपीओ के प्रतिनिधियों—श्री जगदीश देशमुख, श्री उत्तम पटले, श्री गोपाल सिंह पारधी, श्री श्याम राव पटले एवं श्री वीरेंद्र ठाकरे ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी कटंगी श्री विशेष बागड़े नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।
उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि जिले के कटंगी, खैरलांजी, वारासिवनी और किरनापुर विकासखंडों में गन्ने की खेती की जा रही है। इन क्षेत्रों में गन्ना उत्पादक क्लस्टरों का गठन कर गुड़ निर्माण इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में कार्यरत एफपीओ, एसएचजी एवं कृषि उद्यमियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पहल से जिले में गन्ना आधारित गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही गुड़ निर्माण के माध्यम से मूल्य संवर्धन और बेहतर विपणन की संभावनाएं विकसित होंगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

