जबलपुर: खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण
21 नवंबर 2026, जबलपुर : जबलपुर: खाद-बीज दुकानों का औचक निरीक्षण – किसानों को समय पर, पारदर्शी तरीके से और निर्धारित सरकारी दरों पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपसंचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के दल ने पनागर स्थित विभिन्न उर्वरक एवं बीज प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री राम बीज भंडार, कुशवाहा बीज भंडार तथा अजय कृषि केंद्र के दस्तावेजों, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की गई। श्री राम बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान मूल्य सूची, स्टॉक रजिस्टर, कैश मेमो, क्रेडिट कार्ड तथा पीओएस मशीन में टोकन का संधारण पूरी तरह नियमानुसार और अद्यतन पाया गया। वहीं, अजय कृषि केंद्र बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में गंभीर लापरवाही सामने आई। यहां स्टॉक रजिस्टर सुव्यवस्थित और नियमानुसार संधारित नहीं पाया गया, जिससे उर्वरक और बीज के वास्तविक भंडारण व बिक्री का मिलान प्रभावित हो रहा था। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए प्रतिष्ठान के संचालक को तत्काल प्रभाव से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही भविष्य के लिए सभी अभिलेखों का नियमबद्ध और पारदर्शी संधारण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार कुशवाहा बीज भंडार के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर संचालक को सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने एवं किसानों को पक्का बिल देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण की कार्रवाई में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्रीमती रश्मि परसाई एवं कृषि विकास अधिकारी जी पी माझी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले या कालाबाजारी व रिकॉर्ड में हेराफेरी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा I
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


