जबलपुर : पराली प्रबंधन के तहत हैप्पी सीडर से हुई गेहूं की सीधी बुवाई
21 नवंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर : पराली प्रबंधन के तहत हैप्पी सीडर से हुई गेहूं की सीधी बुवाई -धान, मक्का, सोयाबीन और उड़द की कटाई के बाद फसल अवशेषों (पराली) को जलाने की प्रथा से होने वाले पर्यावरण और मिट्टी के नुकसान को रोकने के लिए जबलपुर सहित प्रदेश के 9 जिलों में तेजी से सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया के मार्गदर्शन, सीआईएमएमवायटी के सहयोग और किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के समन्वय से संचालित ‘क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर प्रोग्राम’ के तहत किसान अब बिना आग लगाए और बिना जुताई किए आधुनिक तकनीक से गेहूं की बुवाई अपना रहे हैं।
ग्राम पूनिया में हुआ बुवाई का प्रदर्शन – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान योजना के अंतर्गत आज फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने पनागर विकासखंड के ग्राम पूनिया में किसानों के खेतों का भ्रमण किया और स्मार्ट हैप्पी सीडर से गेहूं की बुवाई के प्रदर्शन का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती कलावती ब्यारे, उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे तथा अनुविभागीय कृषि अधिकारी रश्मि परसाई सहित किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान किसान विकास काछी, भाई राम, बीरबल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत की ओर से किसानों को जलवायु-अनुकूल गेहूं के बीज भी निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर किसान विकास काछी ने बताया कि स्मार्ट सीडर से सीधी बुवाई की गई है और पनागर ब्लॉक में अब तक लगभग 80 एकड़ में बुवाई हो चुकी है, जबकि करीब 300 एकड़ का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से नरवाई में आग लगाने और बार-बार जुताई करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कम लागत में सीधे बुवाई हो जाती है और खेत में बची नरवाई सड़कर प्राकृतिक खाद का काम करती है।
वहीं, बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया के तकनीकी विशेषज्ञ राहुल मौर्य ने बताया कि जबलपुर जिले के लिए क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर प्रोग्राम के तहत 400 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस पर कुंडम, सिहोरा और पनागर विकासखंड में काम किया जा रहा है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


