Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्री अन्न के उत्पादन को प्रोत्साहन देना जरूरी- केंद्रीय मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह

20 जून 2024, सतना: श्री अन्न के उत्पादन को प्रोत्साहन देना जरूरी- केंद्रीय मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह – केंद्रीय विदेश, वन, पर्यावरण एवं जलवायु राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि गांव का किसान मजबूत होगा तो गांव और देश मजबूत बनेगा । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्राम्य विकास और किसानों के कल्याण की अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।

श्री सिंह ने  कहा कि  मोटा अनाज (श्री अन्न) वर्तमान समय की आवश्यकता है और इसका बाजार तेजी से बढ़ रहा है। देश के किसानों को श्री अन्न के उत्पादन के लिये प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह  गत दिनों  कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतरण के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन ने की। इस मौके पर राज्यमंत्री नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एमएस नेगी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर  श्री  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों  किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उनका सशक्तिकरण किया है। उन्होने कहा कि देश का किसान वर्षा पर आधारित रहता है और उसे समय पर खाद, बीज, कीटनाशक उपलब्ध हो जायें तो उसे खेती-किसानी के बारे में चिंता नहीं रहती है। प्रधानमंत्री की किसानों के प्रति संवेदनशीता का सबसे बड़ा उदाहरण है कि उन्होने किसानों की खेत की मिट्टी का स्वाईल हेल्थ कार्ड परीक्षण कर जारी कराये हैं। इसके अलावा गांव की महिलाओं को खेती-किसानी का उन्नत प्रशिक्षण देकर उन्हें नई तकनीक के बारे में दक्ष बनाया गया है। उन्होने कहा कि खेती में जल का संरक्षण करने और स्प्रिंकलर सिस्टम अपनाकर सिंचाई के जल का प्रबंधन करने की आवश्यकता है।जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा दुष्परिणाम भूमि के नीचे के जल का संकट उत्पन्न होना है। वर्तमान परिस्थितियों में भूजल का अनियंत्रित दोहन नहीं करते  हुए  उनके रिचार्ज की जिम्मेदारी हमारी है।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) से पैरा एक्सटेंशन वर्कर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त 79 कृषि सखियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com