राज्य कृषि समाचार (State News)

अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्निवाल 2022’’ का आयोजन 14 से 18 अक्टूबर तक

24 सितम्बर 2022, रायपुर: अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्निवाल 2022’’ का आयोजन 14 से 18 अक्टूबर तक – कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग तथा अन्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से  दिनांक 14 से 18 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित किये जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्निवाल 2022’’ के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है जिसके माध्यम से किसानों, विद्यार्थियों एवं सामान्य नागरिकों को कृषि की नवीन प्रौद्योगिकी, नवीन अनुसंधान, नवाचार, के संबंध में नई-नई जानकारियां प्राप्त होंगी। इस अवसर पर विधायक श्री विनय भगत, श्री धर्मजीत सिंह एवं श्रीमती ममता चन्द्राकर तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल उपस्थित थे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि मंत्री को बताया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा राज्य शासन के कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ बायोटेकनोलॉजी प्रमोशन सोसायटी, अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, फिलीपींस, नाबार्ड, कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इन्टरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च, कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), एनएबीएल तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से 14 से 18 अक्टूबर तक अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्निवाल 2022’’ का आयोजन किया जा जिसमें आन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के निदेशकों, कृषि वैज्ञानिकों विभिन्न कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियों के वरिष्ट अधिकारियों, स्टार्टअप्स उद्यमियों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे। इस अवसर पर एक वृहद अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मेले सह प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। एग्री कार्निवाल के दौरान प्रत्येक दिन कृषकों, छात्रों एवं आम नागरिकों के लिए विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण आयोजित किया जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई में लगभग 20 हजार किसानों के शामिल होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement