राज्य कृषि समाचार (State News)

विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु इच्छुक कृषक 27 जुलाई तक आवेदन करें

18 जुलाई 2023, भोपाल: विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु इच्छुक कृषक 27 जुलाई तक आवेदन करें – संचालनालय , कृषि अभियांत्रिकी , मध्यप्रदेश शासन, भोपाल  द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु दिनांक 17 जुलाई 2023 दोपहर 12 बजे से 27 जुलाई 2023 तक कृषि यंत्र पावर टिलर -8  बी.एच.पी से अधिक, पावर वीडर , पॉवर स्प्रेयर / बूम स्प्रेयर (ट्रेक्टर चलित), क्लीनर-कम-ग्रेडर, सीड ड्रिल एवं सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल/जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल/ग्राउंडनट प्लांटर/ रेज्ड बेड प्लान्टर/ रिजफरो  प्लान्टर/मल्टीक्रॉप प्लान्टर के जिलेवार लक्ष्य जारी किये जा रहे  हैं । प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध लॉटरी दिनांक 28 जुलाई 2023 को सम्पादित की जायेगी। लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की सूची एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर दोपहर 03 बजे प्रदर्शित की जावेगी।

कृषक स्वयं के बैंक खाते से निम्नानुसार धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं:-धरोहर राशि इस प्रकार है –

पावर टिलर -8  बी.एच.पी से अधिक – रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
क्लीनर-कम-ग्रेडर – रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
पावर वीडर – रू. 2000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
पॉवर स्प्रेयर / बूम स्प्रेयर (ट्रेक्टर चलित)- रू.2000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
सीड ड्रिल – रू. 2000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)
सीड कम फ़र्टिलाइज़र ड्रिल/जीरो टिल सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल/ग्राउंडनट प्लांटर/ रेज्ड बेड प्लान्टर/ रिजफरो  प्लान्टर/मल्टीक्रॉप प्लान्टर – रू. 2000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी)

नोट :– 1. पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जाएगा।
         2. बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार कराकर प्रस्तुत करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन आवेदन निरस्त हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement