राज्य कृषि समाचार (State News)

मक्का फसल में फॉल आर्मी वर्म के समन्वित नियंत्रण के उपाय

12 जनवरी 2023, बुरहानपुर: मक्का फसल में फॉल आर्मी वर्म के समन्वित नियंत्रण के उपाय – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग , बुरहानपुर द्वारा मक्का फसल में फॉल आर्मी वर्म (सैनिक कीट) की पहचान एवं समन्वित नियंत्रण हेतु आवश्यक जानकारी के साथ उपाय बताए गए।

उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि, सैनिक कीट के जीवन चक्र में चार अवस्थायें होती है-जिसमें अंडा, लार्वा, प्यूपा एवं एडल्ट शामिल है। इसे मॉथ और पतंगा के नाम से भी जाना जाता है। इन चारों अवस्थाओं में से लार्वा मक्का की फसल को अत्यधिक नुकसान पहुँचाती है। इसका रंग शुरुआत   में हरा व बाद में भूरा होता है। यह सबसे पहले पत्ती को बीच में से खाकर छिद्र कर देती है। इसके बाद धीरे-धीरे तने का रस चूस कर उसे खाकर खोखला कर देती है। इस तरह यह पौधे  को एवं फसल को शीघ्र ही नष्ट कर देती है।

समन्वित नियंत्रण के उपाय – उपसंचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि, नियंत्रण हेतु अंकुरित अवस्था से ही फसल का अवलोकन करना शुरू कर देना चाहिये। लक्षण दिखाई देने पर जैविक नियंत्रण हेतु बेसिलस थुरिजेंसिस का 1 ग्राम प्रति ली. पानी में या नीम तेल 3-5 एम एल प्रति लीटर मिलाकर फसल पर स्प्रे  कर सकते हैं  तथा रासायनिक नियंत्रण हेतु इमामेक्टिन बेनजोयेट 5 प्रतिशत एसजी का 100 ग्राम प्रति एकड़ या प्रोफेनोफॉस 40  ईसी, सायपरमेथ्रिन 4  ईसी का 30-40 एमएल प्रति पंप के अनुसार स्प्रे करें।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 जनवरी 2023 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement