Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ फसलों का निरीक्षण

02 अक्टूबर 2024, पन्ना: वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ फसलों का निरीक्षण – केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र, मुरैना के अधिकारी श्री सुनीत कुमार कटियार, श्री अभिषेक सिंह बादल, कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख तथा वैज्ञानिकों एवं सहायक संचालक कृषि श्री उत्तम सिंह बागरी द्वारा ग्राम इटवाखास, सारंगपुर एवं रक्सेहा में कृषक प्रक्षेत्र पर लगी धान, उड़द एवं मूंगफली फसलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान फसल में पत्ती लपेटक कीट तथा ब्लास्ट बिमारी का प्रकोप देखा गया तथा उड़द फसल में स्र्कोस्पोरा, एन्थ्रेक्नोज, पीला मोजेक बीमारी तथा तम्बाकू इल्ली का प्रकोप देखा गया एवं मूंगफली फसल में अल्टरनेरिया पत्ती धब्बा बीमारी का प्रकोप देखा गया तथा कृषकों को इसके प्रबंधन हेतु सलाह दी गयी।

धान में पत्ती लपेटक कीट के नियंत्रण हेतु क्लोरएन्ट्रानीलीप्रोल/60 मिली प्रति एकड़ तथा ब्लास्ट बीमारी हेतु ट्राइसाइक्लाजोल फफूंदनाशी/1 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। उड़द फसल में पत्ती धब्बा बीमारी के नियंत्रण हेतु टेब्यूकोनाजोल फफूंदनाशी/ 1.5 मिली प्रति लीटर पानी तथा मूंगफली में पत्ती धब्बा बिमारी के नियंत्रण हेतु कार्बेन्डाजिम $ मेन्कोजेब फफूंदनाशी/ 2 ग्राम प्रति लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। भ्रमण के दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एन. त्रिपाठी एवं वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जायसवाल, डॉ. आर.पी. सिंह, रितेश बागोरा एवं कृषक उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com