Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लम्पी के लक्षण दिखते ही पशु चिकित्सक को सूचना दें : श्री पटेल

prem-singh-patel

16 अगस्त 2022, भोपाल । लम्पी के लक्षण दिखते ही पशु चिकित्सक को सूचना दें : श्री पटेल – पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने पशुपालकों से अपील की है कि लम्पी बीमारी के शुरूआती लक्षण दिखते ही तत्काल अपने निकटतम पशु चिकित्सक को सूचना दें। प्रदेश में लम्पी की रोकथाम के लिये भोपाल के राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला में कंट्रोल-रूम की स्थापना की गई है।

रतलाम में 2 पशुओं में लम्पी की पुष्टि

रतलाम जिले के 2 पशुओं में भोपाल के एनआईएचएसएडी द्वारा लम्पी चर्म रोग की पुष्टि की गई है। जिले के 11 गाँव के 73 पशुओं में लम्पी चर्म रोग के लक्षण दिखे हैं। उज्जैन के संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा संभागीय रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के दल के साथ प्रभावित क्षेत्र में एडवाइजरी के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
संदिग्ध पशु के नमूने तत्काल प्रयोगशाला भेजें

संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. आर.के. मेहिया ने प्रदेश के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रोग के लक्षण पाये जाने पर सभी बायो सिक्यूरिटी, बायो सेफ्टी, वेक्टर कंट्रोल उपाय अपनायें। संदिग्ध पशु के नमूने तत्काल प्रयोगशाला में भेजें और उदभेद के स्थान से 5 किलोमीटर की परिधि में गोट पॉक्स वेक्सीन से रिंग वेक्सीनेशन और औषधि का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ी

राजस्थान एवं गुजरात की सीमा से लगे हुए जिलों में विशेष सतर्कता एवं सतत निगरानी रखने को कहा गया है।