Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

रियायती बिजली योजना का फायदा उठा रहे है अपात्र लोग

26 सितम्बर 2024, उज्जैन: रियायती बिजली योजना का फायदा उठा रहे है अपात्र लोग – उज्जैन शहर हो या फिर जिले का अन्य कोई शहर या फिर गांव, ऐसे बिजली उपभोक्ताओं की कमी नहीं है जो गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर है अर्थात अपात्र होते हुए भी रियायती बिजली योजना का लाभ ले रहे है और महज सौ रूपए ही बिजली का बिल भर रहे है लेकिन बिजली कंपनी ने ऐसे अपात्र उपभोक्ताओं को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है।

 इन दिनों बिजली महकमा पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है। वह हर हाल में बिलों की बकाया राशि वसूलने से लेकर हर वो काम कर  रहा है, जिससे होने वाले घाटे को कम किया जा सके। इसी क्रम में अब बिजली कंपनी  उन उपभोक्ताओं को भी निशाने पर लिए हुए है, जो आलीशान कोठियों में रहने के बाद भी सरकार की रियायती बिजली योजना का फायदा उठाकर गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। बिजली बिल में छूट का फायदा उठाने के लिए इनके द्वारा एक ही मकान में एक से अधिक बिजली के मीटर लगवा रखे हैं, जिससे तय सीमा से कम बिजली का उपयोग होने से उन्हें महज सौ रुपए तक का बिल ही भरना पड़ता है। बिजली कंपनी द्वारा चलाए गए सर्वे अभियान में अब तक ऐसे कई  उपभोक्ता मिल चुके हैं। बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को 150 यूनिट बिजली खपत पर छूट दे रही है। कंपनी को आशंका है कि लोग एक परिसर में एक से अधिक कनेक्शन लेकर अलग मीटर से बिजली खपत को बांट रहे है। इसलिए ही एक परिसर में एक कनेक्शन सुनिश्चित कराया जा रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com