राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक को नाबार्ड सम्मान

15 जुलाई 2025, इंदौर: इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक को नाबार्ड सम्मान – नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) के 44वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 16 जुलाई 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक को संपूर्ण मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सहकारी बैंक के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

इसी समारोह में बैंक की राऊ शाखा से संबद्ध बी-पैक्स संस्था राऊ को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था (पैक्स) के रूप में सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए तत्कालीन बैंक प्रशासक श्री मदन गजभिये, बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आलोक जैन, बैंक के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बैंक से जुड़ी सभी बी-पैक्स के सेवायुक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। यह सम्मान सहकारिता क्षेत्र में इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक की प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और सेवा-भाव का प्रतीक है, जो प्रदेश में सहकारी बैंकों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगा।  

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement