राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर: आजीविका मिशन का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु गुजरात रवाना

09 जून 2026, इंदौर: इंदौर: आजीविका मिशन का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु गुजरात रवाना – आजीविका मिशन का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु गुजरात रवाना हुआ। क्षेत्रीय आलू क्लस्टर के विकास अंतर्गत 3 जिलों का 24 सदस्यीय दल गुजरात के बनासकांठा जिले में आलू पर आधारित गतिविधियों को देखने एवं सीखने के उद्देश्य से गए हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा क्षेत्रीय आलू क्लस्टर का विकास  तीन जिले इंदौर, देवास एवं उज्जैन को मिलाकर किया जा रहा है। दल में महिला स्व सहायता समूह की दीदियां, महिला किसान उत्पादक कंपनी के पदाधिकारी के साथ आजीविका मिशन के अधिकारी शामिल है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन आजीविका मिशन की तकनीकी सहयोग संस्था, एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से किया जा रहा है।  इस भ्रमण का उद्देश्य आलू आधारित वैल्यू चेन गतिविधियों को समझना, आलू उत्पादन से लेकर विपणन एवं प्रसंस्करण तक की विभिन्न प्रक्रियाओं का अध्ययन करना तथा किसानों और उत्पादक संगठनों के लिए बेहतर आजीविका के अवसरों की जानकारी प्राप्त करना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

Advertisements