राज्य कृषि समाचार (State News)

भगोरिया के उल्लास में सीएम ने किसानों के लिए की अब ये घोषणा

06 मार्च 2025, भोपाल: भगोरिया के उल्लास में सीएम ने किसानों के लिए की अब ये घोषणा – प्रदेश के आदिवासी इलाकों में विशेषकर झाबुआ परिक्षेत्र में भगोरिया का उल्लास है और इसी बीच सीएम डॉक्टर मोहन यादव  ने प्रदेश के किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है और यह घोषणा है कि सरकार द्वारा किसानों से दूध खरीदने की।

Advertisement1
Advertisement

उन्होंने कहा है कि  भगोरिया उल्लास का पर्व है। यह फागुन के रंगों से सराबोर प्रकृति की खुशबू में कुछ पल थम जाने और इसी में रम जाने का पर्व है। हमारी सरकार भगोरिया का उल्लास बरकरार रखेगी। अब भगोरिया को राजकीय स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह इसी वर्ष से शुरू किया जाएगा। वे स्वयं भी भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। सरकार छोटे-छोटे स्थान पर जनजातीय देवी-देवताओं के पूजा स्थलों को विकसित करने के लिए सहायता देगी। हम कोरकू उत्सव भी मनाएंगे। इसके अलावा जनजातीय समाज के जितने भी त्यौहार आने वाले हैं, सरकार उन्हें राजकीय स्तर पर मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  मुख्यमंत्री निवास में हुए जनजातीय देवलोक महोत्सव में यह महत्वपूर्ण सौगात दीं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार घर-घर गौ पालन को बढ़ावा देगी। हम प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए तेजी से प्रयासरत है। किसानों को पांच रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि (बोनस) देने का निर्णय भी हम ले चुके हैं। किसानों द्वारा उत्पादित दूध सहकारिता विभाग के माध्यम से अब हमारी सरकार खरीदेगी। उन्होंने कहा कि दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की समस्या के निदान के लिए हमारी सरकार फिर से शासकीय बसें चलाएगी। इससे आवागमन की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में वन क्षेत्रों के विकास और संवर्धन में जनजातियों की बड़ी भूमिका है। जनजातियों के कारण ही हमारे वन सुरक्षित है। वनों की सुरक्षा में हम जनजातीय बंधुओं से और अधिक सहयोग लेंगे, उनकी जरूरतें पूरी करेंगे और वनोपज का लाभांश भी देंगे। 

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement