राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

शहडोल जिले में घर-घर पशुपालकों से किया जा रहा सम्पर्क

23 दिसंबर 2025, शहडोल: शहडोल जिले में घर-घर पशुपालकों से किया जा रहा सम्पर्क – जिले में दुग्ध समृध्दि सम्पर्क अभियान का दूसरा चरण 17 दिसंबर से प्रारम्भ हो गया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ  अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पशुपालकों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से जिले में 17 दिसंबर 2025 से दुग्ध समृध्दि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय अमले द्वारा गाँव-गाँव पशुपालकों से व्यक्तिशः सम्पर्क कर रहे हैं। अभियान के तहत जयसिंह नगर विकासखंड के ग्राम सन्नौसी निवासी पशुपालक अमृतलाल पटेल, से पशुपालन विभाग के मैदानी कार्यकर्ता मैत्री मनसुखलाल पटेल, ने संपर्क कर उन्हें संतुलित पशु पोषण आहार, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार एवं सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान के संबंध में लाभ की जानकारी दी।

डॉ सिंह  ने बताया कि पशुपालन किसान एवं पशुपालकों की अर्थव्यवस्था का आधार है। उन्नत पशुपालन के माध्यम से जहां दूध का उत्पादन बढ़ने से आपकी आय बढ़ेगी वहीं गौवंश के गोबर से जैविक खाद का निर्माण कर तथा गौमूत्र से कीटनाशक दवाओं का निर्माण कर खेती की लागत को कम किया जा सकता है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों से मिट्टी को होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements