राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी में खेतों पर जाकर फसल की फोटो ली जा रही है ताकि सुरक्षित रखा जा सकेगा डेटा

09 फरवरी 2026, भोपाल: एमपी में खेतों पर जाकर फसल की फोटो ली जा रही है ताकि सुरक्षित रखा जा सकेगा डेटा – जी हां ! अब एमपी के किसानों को सरकार ने एक बार फिर नया तोहफा दिया है। यह तोहफा है डिजिटल क्रॉप सर्वे। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बताया कि    डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खेत पर जाकर फसल की फोटो लेकर डेटा सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे फसल से जुड़ी जानकारी पूरी तरह प्रमाणिक बन रही है। जियो-फेंसिंग तकनीक से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सर्वे केवल वास्तविक खेत स्थल पर ही किया जाए। सर्वे डेटा का त्रिस्तरीय सत्यापन एआई/एमएल सिस्टम और पटवारी स्तर पर किया जा रहा है, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना न्यूनतम हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को कृषि क्षेत्र में डिजिटल शक्ति बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से अब किसानों को योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। मध्य प्रदेश अब फार्मर रजिस्ट्री के निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत खेत पर जाकर फसल की फोटो लेकर डेटा सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे फसल से जुड़ी जानकारी पूरी तरह प्रमाणिक बन रही है। जियो-फेंसिंग तकनीक से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सर्वे केवल वास्तविक खेत स्थल पर ही किया जाए। सर्वे डेटा का त्रिस्तरीय सत्यापन एआई/एमएल सिस्टम और पटवारी स्तर पर किया जा रहा है, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना न्यूनतम हो रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री को एकीकृत डिजिटल प्रणाली के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें किसानों की पहचान, भूमि विवरण और योजना संबंधी जानकारी का केंद्रीकृत पंजीकरण एवं सत्यापन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में भूमि अभिलेखों का पूर्ण डिजिटल एकीकरण, स्थान आधारित रिकॉर्ड और बहु-स्तरीय डेटा जांच शामिल है। प्रत्येक किसान को 11 अंकीय विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या दी जा रही है, जिससे एक प्रमाणिक और सटीक यूनिफाइड डिजिटल प्रोफाइल तैयार हो रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements