राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में समूह की महिलाओं ने 5 करोड़ से अधिक की वर्मी खाद बेची

7 दिसम्बर 2022, अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ में समूह की महिलाओं ने 5 करोड़ से अधिक की वर्मी खाद बेची – राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना अंतर्गत जिले की गोठानों में वर्मी खाद निर्माण कर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 5 करोड़ 78 लाख 66 हजार रुपए के वर्मी खाद का विक्रय किया है जिससे 1 करोड़ 76 लाख 42 हजार रुपये लाभांश मिला है।  

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार समूह की महिलाओं ने 45091 किं्वटल वर्मी कम्पोस्ट 4 करोड़ 50 लाख 71 हजार रुपये तथा 21324 किं्वटल सुपर कम्पोस्ट 1 करोड़ 27 लाख 94 हजार रुपये में बिक्री की है। वर्मी खाद की बिक्री से समूह की महिलाओं को  1 करोड़ 76 लाख 42 हजार रुपये लाभांश के रूप में मिला है। वर्मी कम्पोस्ट खाद को किसानों के साथ ही उद्यान विभाग, कृषि विभाग,वन विभाग तथा रेशम विभाग द्वारा भी क्रय किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना महिला समूहों को सशक्त करने के साथ ही किसानों की रासायनिक उर्वरक पर निर्भरता कम करने तथा जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पशुपालक गोठान में गोबर बेचकर अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के नेतृत्व में जिले में नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गोठान में विविध आजीविकामूलक गतिविधि तथा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी व वर्मी खाद निर्माण महिला समूहों के द्वारा किया जा रहा है। जिले में स्वीकृत कुल 425 गोठान के विरुद्ध अब तक 342 पूर्ण हो गए हैं।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ की नवीन मछली पालन नीति केबिनेट में मंजूर

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement