Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश: महिला किसान दिवस पर भोपाल में 30 जिलों से आईं 1000 महिला किसानों ने किया प्रतिभाग

16 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश: महिला किसान दिवस पर भोपाल में 30 जिलों से आईं 1000 महिला किसानों ने किया प्रतिभाग – मंगलवार को भोपाल हाट में महिला किसान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के 30 जिलों से आई 1000 महिला किसानों ने हिस्सा लिया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी पारंपरिक और आधुनिक खेती की पद्धतियों का प्रदर्शन किया, जिससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके।

कार्यक्रम की शुरुआत जन-जागरूकता दौड़ से हुई, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाओं के साथ भोपाल के नागरिक भी शामिल हुए। इसके बाद परिचर्चाओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला किसानों के लिए उपलब्ध नीतियों, संसाधनों और अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने महिलाओं के नेतृत्व को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया और प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बेहतर विपणन प्लेटफार्म की वकालत की। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तिया उईके ने भी महिलाओं के वैकल्पिक खेती अपनाने के प्रयासों की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पन्ना जिले की महिला किसान कविता सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि महिलाएं घर और खेती दोनों की जिम्मेदारियाँ निभाती हैं, लेकिन उन्हें समाज में उचित पहचान और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ता है। कविता अपने गाँव में प्राकृतिक खेती और बीज बैंक का संचालन कर रही हैं, और कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला किसानों की भागीदारी को बढ़ावा देने के साथ, उन्हें कृषि में बेहतर संसाधन और समाधान प्रदान करने पर भी जोर दिया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com