Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में 250 बेटियों के हाथ हुए पीले

उद्योग मंत्री श्री लखमा ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद

15 फरवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 250 बेटियों के हाथ हुए पीले – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा गत दिन सुकमा के खेल मैदान कुम्हाररास में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन में शादी के पवित्र बंधन में बंधे 250 जोड़ो को आशीर्वाद दिया और सभी के सफल एवं स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मंत्री श्री कवासी लखमा ने वर-वधु को आशीष देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा खासकर गरीब बेटियों की शादी के लिए किए गए अनुकरणीय पहल के तहत यह सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना से माता पिता अनावश्यक खर्चें के बोझ से बच जाते हैं। इससे गरीब परिवारों को बड़ी मदद मिलती है। मंत्री श्री कवासी लखमा ने सभी नवविवाहित जोड़ों को 1-1 हजार का चेक और विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू साहू, कलेक्टर श्री हरिस. एस सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं वर-वधु के परिजन मौजूद थे।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile