Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने महासमुंद जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात

7 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने महासमुंद जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले के सभी विकास खंडों में मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया। इसके साथ-साथ वीवीआईपी दौरे के लिए भी मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान किया गया।

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सरायपाली के हाट बाजारों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला स्वास्थ्य समिति की मदद से गरीब एवं आम जनता को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा इसके साथ-साथ जटिल रोगों की पहचान कर उन्हें रिफर भी किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से खून की जांच, शुगर, बीपी आदि की जांच कर दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ की नवीन मछली पालन नीति केबिनेट में मंजूर

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile