Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वर्षा से पूर्व सभी नहरों का सुधार कार्य पूर्ण करा लिया जाए – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट

01 मार्च 2024, भोपाल: वर्षा से पूर्व सभी नहरों का सुधार कार्य पूर्ण करा लिया जाए – जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट – मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट ने कहा है कि सभी मुख्य अभियंता अपने- अपने कछारों का निरीक्षण करें और आगामी वर्षा काल से पहले नहरों के सुधार कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें। नहर के अंतिम छोर तक किसान को सिंचाई के लिए जल मिलना चाहिए। जल संरचनाओं के आस-पास से अतिक्रमण हटाए जाएं एवं वृक्षारोपण किया जाए।जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रमुख अभियंता जल संसाधन कार्यालय में विभागीय समीक्षा की।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि वे विभिन्‍न परियोजनाओं के कार्यो का औचक निरीक्षण करेंगे। जल संसाधन विभाग के अंतर्गत निर्मित परियोजनाओं में लगभग 39 हजार 240 किलोमीटर लंबाई की नहरें निर्मित हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता श्री शिरीष मिश्रा, सभी कछारों के मुख्य अभियंता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जल संसाधन मंत्री ने निर्देश दिए कि नहरों के सुधार के लिए रिपेयर, रेस्टोरेशन एवं रिनोवेशन (RRR) मद में प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय को आगामी 7 दिन में भिजवाए जाएं। साथ ही वृहद मध्यम परियोजनाओं की नहरों के सुधार के लिए एक्सटेंशन, रिनोवेशन और मॉडरनाइजेशन (ERM) मद के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त की जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी वाली सरकार हैं। योजनाओं का पूरा लाभ आमजन को गारंटी के साथ दिया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सभी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य तेज गति से हो, उच्चगुणवत्ता युक्त हो तथा समयावधि में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत सिंचाई परियोजनाओं में लाभांवित होने वाले गांवों के नाम एवं किसानों की संख्या सहित जानकारी संकलित की जाए। परियोजनाओं से सिंचाई के अलावा किसानों एवं वहाँ स्थापित उद्योगों को होने वाले लाभ रोजगार आदि का आंकलन भी किया जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि किसानों से जल-कर वसूली कार्य में मूल राशि ही जमा करवाने और पैनल्टी माफ किए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। प्रमुख अभियंता ने बताया कि विभाग में लगभग 800 करोड़ की जल-कर वसूली बकाया है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)