किसानों के लिए जरूरी सूचना: फसल ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 15 जून, उठाएं 0% ब्याज का लाभ
09 जून 2026, भोपाल: किसानों के लिए जरूरी सूचना: फसल ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 15 जून, उठाएं 0% ब्याज का लाभ – मध्यप्रदेश के धार जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, धार ने किसानों से अपील की है कि वे 15 जून 2026 तक अपना बकाया फसल ऋण जमा कर दें, ताकि शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण योजना का लाभ ले सकें।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, धार से संबद्ध 94 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा किसानों को खरीफ एवं रबी सीजन में फसल ऋण उपलब्ध कराया जाता है। वर्ष 2025-26 के रबी सीजन में 77 हजार 868 किसानों को 188.01 करोड़ रुपये का फसल ऋण वितरित किया गया था, जिसकी वसूली की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. रायकवार ने बताया कि समय पर ऋण जमा करने वाले किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर पुनः ऋण प्राप्त करने, आसान एवं त्वरित ऋण स्वीकृति, फसल बीमा तथा खाद-बीज जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने उन किसानों से भी बकाया ऋण जमा करने की अपील की है, जिन्होंने खरीफ 2025 अथवा पिछले वर्षों का ऋण अभी तक जमा नहीं किया है। ऐसे किसान ऋण जमा कर नवीन फसल ऋण प्राप्त कर सकते हैं और शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultur

