राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए अहम सूचना: आपदा के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर या कृषि रक्षक पोर्टल पर फसल नुकसान दर्ज करें

03 सितम्बर 2025, भोपाल: किसानों के लिए अहम सूचना: आपदा के 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर या कृषि रक्षक पोर्टल पर फसल नुकसान दर्ज करें – मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक आर. एल. जामरे ने जानकारी दी है कि स्थानीय आपदा से प्रभावित बीमित किसान अपने फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के अंदर देना अनिवार्य है। किसान सीधे बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18005707115 पर कॉल कर सकते हैं या कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 14447 पर जाकर भी नुकसान दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा, क्राप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है।

सूचना में किसान का नाम, मोबाइल नंबर, अधिसूचित पटवारी सर्किल, बैंक का नाम, बैंक खाता संख्या, आपदा का प्रकार और प्रभावित फसल का विवरण स्पष्ट रूप से देना आवश्यक है। समय पर सूचना न देने पर बीमा लाभ प्राप्त करने में समस्या आ सकती है।

श्री जामरे ने किसानों से अपील की है कि वे अपने नुकसान की रिपोर्ट जल्द से जल्द दर्ज कराएं ताकि उन्हें समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement