Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उप मण्डी अनकवाड़ी में रबी फसलों की नीलामी शुरू

09 अक्टूबर 2024, खरगोन: उप मण्डी अनकवाड़ी में रबी फसलों की नीलामी शुरू – कृषि उपज मण्डी समिति खरगोन की उप मण्डी अनकवाड़ी में 08 अक्टूबर से नवीन रबी सीजन की फसलों का क्रय-विक्रय एवं नीलामी कार्य प्रारंभ हो गया है। मुर्हुत में मण्डी व्यापारी श्री नरेश अग्रवाल, प्रकाश भावसार, रूपेश मालवीय, रितीक मालवीय, राहुल गुप्ता, धर्मेन्द्र मालवीय, संजय राठौर, मण्डी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा एवं उप मण्डी प्रभारी प्रितम चौबे तथा अनकवाड़ी मण्डी के कर्मचारी उपस्थित रहे।    

मंडी मुहूर्त में कुल 23 किसान अपनी उपज विक्रय के लिए लेकर आये थे। जिसमें 162 क्विंटल सोयाबीन एवं 352 क्विंटल मक्का की आवक हुई है। मुहूर्त में सोयाबीन का न्यूनतम भाव 3600 रुपये एवं अधिकतम 4150 रुपये तथा मक्के का भाव न्यूनतम 1511 रुपये एवं अधिकतम भाव 1550 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मण्डी सचिव श्रीमती निनामा ने किसानों से अपील की है कि अपनी कृषि उपज उप मण्डी अनकवाड़ी में नीलामी एवं विक्रय के लिए अवकाश के दिनों को छोड़कर लेकर आएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com