Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान 

27 मार्च 2023, भरतपुर: राजस्थान की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान – पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकों के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है ।  उन्होंने कहा कि पशुपालन अब स्टार्ट अप के रूप में राज्य में उभर कर सामने आ रहा है, जिसकी वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान हो गया है ।   उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में आ रही सभी समस्याओं के लिए विभाग के अधिकारी उप केंद्र स्तर से लेकर निदेशालय स्तर तक सदैव तैयार है. जिसका पशुपालकों को लाभ लेना चाहिए।

डॉ. मिश्रा भरतपुर स्थित जसवंत प्रदर्शनी मैदान में पांच दिवसीय पशु मेले के समापन पर राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत आयोजित पशुपालाक ज्ञान संवर्धन तकनीकी सेमिनार में पशुपालकों को सम्बोधित कर रहे थे. ।  

संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने पशुपालकों को एफपीओ का महत्व तथा इसकी विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि एफपीओ बेहतर पशुपालन  की दिशा में नित नए नवाचार कर कार्य कर रहे है. इसी लिए पशुपालकों को एफपीओ का लाभ लेना चाहिए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी के साथ मौके पर मौजूद  श्री ओमप्रकाश भारती ने “राष्ट्रीय पशुधन मिशन के माध्यम से पशुपालकों का उधमिता कौशल विकास” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि पशुपालन के क्षेत्र को उद्योग के रूप में स्थापित कर रोजगार के साधन विकसित करने के साथ उन्नत पशुधन विकास पर भी बेहतर कार्य किया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वही मौके पर मौजूद पशु विज्ञान केंद्र कुम्हेर के प्रतिनिधि डॉ. मुनेश कुमार  ने पशुपालकों को गाय व भैंस में बाँझपन निवारण के विभिन्न तरीकों से अवगत करवाया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. राजेश वर्मा उपनिदेशक द्वारा पशुपालक चर्चा का आयोजन किया गया. 

उल्लेखनीय है कि भरतपुर में 21 मार्च से 25 मार्च तक राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत  जसवंत प्रदर्शनी  स्थल पर राज्य स्तरीय पशु मेला का आयोजन किया गया था. जिसके तहत ऊँट,भैंस, भेड़ बकरी की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गयी थी । अतिरिक्त निदेशक डॉ. नागेश ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं पशुपालकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (25 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )