Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको उत्पाद खेती लागत कम करते हैं: डॉ. सोलंकी

27 जनवरी 2025, विदिशा: इफको उत्पाद खेती लागत कम करते हैं: डॉ. सोलंकी – गुलाबगंज सहकारी संस्था में इफको द्वारा नैनो उर्वरक आधारित फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफको के राज्य विपणन प्रबंधक डॉ. डी. के. सोलंकी ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका एवं जैव उर्वरक खेती की लागत कम करने में उपयोगी बताए। पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाने के साथ ही मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए किसानों को मिट्टी परीक्षण एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग की सलाह दी।

इफको किसान उदय ऐप प्रदेश में लगभग हर जिले में ग्रामीण बेरोजगार युवकों को ड्रोन भी उपलब्ध कराया गया है जिससे किसान फसलों में नैनो यूरिया, डीएपी एवं विभिन्न प्रकार के कृषि रसायन का आसानी से स्प्रे कर सकें।

कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री के. एस. खपेडिय़ा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक विदिशा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय प्रकाश सिंह, डीडीएम नाबार्ड श्रीमती जगप्रीत कौर, इफको भोपाल के प्रबंधक श्री संतोष रघुवंशी,जिला विपणन अधिकारी श्री कल्याण सिंह ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती पलक पीडिहा सहित शाखा प्रबंधक पर्यवेक्षक एवं समिति प्रबंधक उपस्थित थे। संचालन एवं धन्यवाद इफको विदिशा के क्षेत्रीय अधिकारी श्री कुमार मनेंद्र द्वारा किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com