Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भाकिसं ने जल कर वसूली को लेकर ज्ञापन सौंपा

01 नवम्बर 2022, मनावर: भाकिसं ने जल कर वसूली को लेकर ज्ञापन सौंपा – भारतीय किसान संघ , मनावर द्वारा औंकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर क्रमांक 2 से आज तक पानी नहीं मिलने से जल कर की वसूली नहीं की जाए और इस ग्रुप का 8 क्यूसेक पानी  रबी सीजन के लिए तत्काल छोड़ा जाए इस आशय का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) को सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सरिता गामड़ को सौंपा।

 भारतीय किसान संघ के श्री कमल चोयल ने कृषक जगत को बताया कि  सौंपे गए ज्ञापन में मांग की है कि नर्मदा घाटी विकास विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसानों को तीन साल का जल कर देना होगा , जबकि औंकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर क्रमांक 2 से किसानों को आज तक पानी नहीं मिला है , ऐसे में जल कर की वसूली नहीं की जाए। किसान संघ ने दूसरी मांग में औंकारेश्वर चतुर्थ चरण नहर क्रमांक 2 का 8  क्यूसेक पानी पूरे 51 किमी में पानी दिया जाए , क्योंकि इस ग्रुप में 119 गांवों की 29 ,947  हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होना है, अतः तत्काल इस नहर में पानी छोड़ा जाए और रबी सीजन में फसल पकने तक नहर में लगातार पानी दिया जाए।  

ज्ञापन सौंपते समय सर्व श्री मंसाराम पाटीदार , श्री प्रकाश सिंघाड़े कुराड़ाखाल , कमल चोयल निगरनी,बद्री भाई वास्केल बोरली ,ओमप्रकाश शर्मा झापड़ी, बाबू भाई नर्गेश उटावद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन श्री नाहर सिंह बुंदेला ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )