राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: कृषि उपज मंडी कुसमैली में 4 असत्यापित कांटों पर कार्रवाई

27 मई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा: कृषि उपज मंडी कुसमैली में 4 असत्यापित कांटों पर कार्रवाई – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं भारसाधक अधिकारी के मार्गदर्शन में आज कृषि उपज मंडी कुसमैली में व्यापारियों एवं तुलावटियों द्वारा उपयोग किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्रों का निरीक्षण नाप तौल विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी की टीम की उपस्थिति में किया गया।

मंडी में संचालित तौल यंत्रों पर विधिक माप विज्ञान (सामान्य) नियम 2011 के प्रावधानानुसार वजन परीक्षण किए जाने पर वजन नियमानुसार सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान 4 इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे असत्यापित उपयोग करते पाए गए, जिस पर संबंधित संस्थान एवं व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements