Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायपुर में एग्री टेक मिलन–2026” में जुटे सैकड़ों कृषि अभियंता

स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की पहली एल्यूमिनी मीट

16 मार्च 2026, रायपुर: रायपुर में एग्री टेक मिलन–2026” में जुटे सैकड़ों कृषि अभियंता – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में पहली बार आयोजित दो दिवसीय एल्युमिनाई मीट “एग्री टेक मिलन–2026” में सैकड़ों पूर्व छात्र–छात्राएं शामिल हुए। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए पूर्व विद्यार्थियों ने 28 वर्षों के शैक्षणिक सफर को साझा करते हुए संस्थान से अपने जुड़ाव को याद किया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि महाविद्यालय में पहली बार आयोजित यह एल्यूमिनी मिलन विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि कृषि अभियांत्रिकी कृषि की रीढ़ है और आधुनिक कृषि में कृषि यंत्रों की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने छात्रों से सफल पूर्व विद्यार्थियों के अनुभवों से सीख लेने और किसानों के बीच कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्ष 1997 में कृषि अभियांत्रिकी संकाय की स्थापना हुई, 2008 में शोध पाठ्यक्रम शुरू हुए और 2014 में महाविद्यालय की स्थापना के साथ स्नातक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय अब तक 97 नवीन प्रौद्योगिकियां विकसित कर चुका है तथा 32 डिज़ाइन पेटेंट प्राप्त किए गए हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल पूर्व विद्यार्थियों में अतुल पाठक (अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग उत्तराखण्ड), प्रीतेश राजपूत (डिप्टी कलेक्टर, जिला सक्ति), वंदना चुरेन्द्र (निदेशक, कोयतुर फिश फार्मिंग), प्रशांत सुब्रमण्यम (निदेशक, कैप्स आइसक्रीम रायपुर) तथा श्रेया जैन (एसोसिएट मैनेजर, बालको कोरबा) प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, निदेशक शिक्षण डॉ. ए. के. दवे, संचालक अनुसंधान डॉ. वी. के. त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टूटेजा, अपर संचालक कृषि अभियांत्रिकी विभाग जी. के. पीढ़िया, प्रगतिशील कृषक बिसेश्वर साहू तथा डॉ. एम. पी. त्रिपाठी उपस्थित रहे। डॉ. आर. के. नायक ने आभार व्यक्त किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

साथ ही कार्यक्रम में  प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मेले में महाविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न किसानोपयोगी तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture