राज्य कृषि समाचार (State News)

रजुर में उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला आयोजित

31 मार्च 2025, (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): रजुर में उद्यानिकी विभाग की कार्यशाला आयोजित – खरगोन जिले के रजुर गाँव में उद्यानिकी विभाग द्वारा गत दिनों एक  दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और बागवानी, पीएमएफएमई  योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करना था।

इस कार्यशाला में  विशेषज्ञों द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की फसलें उगाने, बागवानी में नवीनतम तरीकों का उपयोग करने, सिंचाई प्रणाली और खाद-उर्वरक के सही उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी श्री संजय मोरे  ,जिला रिसोर्स पर्सन श्री पाटीदार और कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को अपने अनुभव और तकनीकी जानकारी साझा की, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त करने और उनकी आय बढ़ाने के नए उपायों के बारे में समझने का अवसर मिला।

Advertisement
Advertisement

इस कार्यशाला का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी कृषि क्षमता को सुधारना था। इस कार्यशाला के आयोजन से किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वे अपने कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी और लाभकारी बना सकें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement