Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कोटा में यूरिया आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, चंबल फर्टिलाइजर्स से हुई वार्ता; वितरण व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

20 दिसंबर 2025, कोटा: कोटा में यूरिया आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा, चंबल फर्टिलाइजर्स से हुई वार्ता; वितरण व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश –  राजस्थान कृषि (विस्तार) कोटा खण्ड कोटा के अतिरिक्त निदेशक अशोक कुमार शर्मा व कोटा संभाग के उपनिदेशक सत्येन्द्र पाठक ने गुरुवार को संयुक्त निदेशक कृषि कार्यालय में उर्वरक सम्बन्धी समीक्षा बैठक ली।

बैठक में अतिरिक्त निदेशक ने हिंडोली क्षेत्र एवं कमांड क्षेत्र के अति आवश्यक यूरिया वाले क्षेत्रों के लिए चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लिमिटेड एवं संयुक्त निदेशक कृषि (आदान) कृषि आयुक्तालय जयपुर पर वार्ता कर विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में निरंतर यूरिया की आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे है।

इससे पहले अतिरिक्त निदेशक ने आदान विक्रेताओं का निरीक्षण किया। साथ ही सहायक कृषि अधिकारियों को भी वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित रहें। इस दौरान उन्‍होंने किसानों से भी अपील की कि यूरिया क्रय करने के लिए अपनी कृषक जमाबंदी साथ लेकर आएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि (वि.) कौशल कुमार सोमानी, एवं सहायक निदेशक कृषि (वि0) राजेश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture