राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी, अलीराजपुर और धार जिलों में भारी वर्षा की संभावना

20 सितम्बर 2025, इंदौर: बड़वानी, अलीराजपुर और धार जिलों में भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के चंबल, शहडोल, सागर, संभागों के जिलों में कहीं-कही, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मि मी में) – देपालपुर 112.8, हातोद  85.0, उदयपुरा 80.0, पीथमपुर 78.0, सरदारपुर 72.3, केवलारी 72.0,  महू  71.4,  सुल्तान पुर 71.0, गौहरगंज 62.6,  नर्मदापुरम 52.2,कोलार 51.4, बाड़ी 50.0, रामा 49.2, देवरी-रायसेन 48.4,  चाचरिया पाटी 42.0, चंदेरी 40.0, सिंगरौली 35.4,  भैंसदेही 35.0, बैतूल 34.2, बरेली 33.4, मझौली 30.4, सिंहा वल 30.2, आमला 30.0,भाभरा 29.4, रतलाम 29.0, पाटी 28.0, पंधाना 28.0, बुधनी 28.0, आष्टा  26.0, कोलारस 24.0,  खाचरौद 24.0, छिंदवाड़ा 23.8, झाबुआ 23.1, आलोट 23.0,  परासिया  22.1, चौराई 22.0,पिपलोदा 22.0, बड़वाह 21.0,  तेन्दुखेड़ा- नरसिंहपुर 21.0, इछावर 21.0,  उज्जैन  20.6, आगर 20.0, देवास 20.0, उदयगढ़ 19.3, बदरवास 19.0, शेगांव 18.0, गाडरवारा 18.0,  कन्नौद  17.0, सिलवानी 16.8,  हर्राई  15.4, सीहोर 15.3, प्रभात पट्टन  15.2, धार 13.5, लखनादौन 13.5, पेटलावद 12.8, अमरवाड़ा 12.2, वरला 11.0,  तमिया  11.0, गुना 10.8, बड़ौद 10.0, ईसागढ़ 10.0,तिरला 10.0, उमरबन  10.0, आठनेर 9.2, झिरन्या  9.0, भावगढ़ 9.0, भेंदर  8.0, सोनकच्छ  8.0, करेली 8.0,  नरसिंहपुर 8.0, कुरई 8.0, नागदा 7.1,  सोंडवा  7.0,  गौरीहार 7.0, गौतमपुरा 6.8,बहोरीबंद 6.6, चितरंगी  6.4, पानसेमल 6.2, तराना 6.1,  आलीराजपुर 6.0, बिलहरी 6.0, बड़नगर 6.0, सांवेर 5.3, मऊ 5.0,  सेंवढ़ा  5.0, पुनासा बांध 5.0, छपारा 5.0, कालापीपल 5.0, पोहरी 5.0, खनिया धाना 5.0, रांझी 4.2,  नसरुल्ला गंज 4.0, मझौली 4.0,  सेंधवा  3.2, अशोकनगर 3.0, गंधवानी 3.0, ब्योहारी 3.0, पचमढ़ी 2.8, सि वनी 2.6, सीधी  2.6, चिचोली 2.3, सरई 2.2, बदनावर 2.1, निवाली 2.0, गोहद 2.0, बागली 2.0, इंदौर 2.0, कटनी 2.0, खालवा 2.0, जयसिंह नगर 2.0, भोपाल 1.6, श्यो पुर 1.6, जबलपुर 1.5, माड़ा 1.5, अजयगढ़ 1.4,  जोबट  1.2, देवसर 1.2, नौगांव1.0, मंडला 1.0, ताल 1.0, जावरा 1.0, शुजालपुर 1.0, बुरहानपुर  0.6, रामपुर 0.5,  जुन्नारदेव 0.4.मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। इंदौर, रायसेन, धार और सिवनी जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 20  सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 21 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 17  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 24  % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण – पश्चिम मानसून की वापसी रेखा  भटिंडा , फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर और  दीसा से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों  के दौरान गुजरात,  राजस्थान ,  हरियाणा , पंजाब, हिमाचल  प्रदेश  और जम्मू -कश्मीर के कुछ हिस्सों से  दक्षिण – पश्चिम  मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।  उत्तरी  अंडमान सागर और  संलग्न  म्यां मार तट पर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण   मध्य   समुद्र तल से 3.1 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय  है। इसके लगभग  उत्तर -उत्तर – पश्चिम की ओर बढ़ने और 22  सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के  उत्तरी भाग तक  पहुंचने की  प्रबल संभावना है। 25 सितंबर के आसपास  म्यांमार- बांग्लादेश तटों के पास पूर्व – मध्य  और  संलग्न   उत्तर – पूर्व  बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव  क्षेत्र बनने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का   चक्रवातीय परिसंचरण   उत्तर – पूर्व  उत्तर प्रदेश  और  संलग्न  बिहार पर  मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी  की ऊंचाई पर सक्रिय  है।  उत्तर – दक्षिण   ट्रफ ,  उत्तर – पूर्व   उत्तर प्रदेश  और  संलग्न  िबहार पर बने ऊपरी हवा के  चक्रवातीय परिसंचरण  से  मध्य प्रदेश  होते हुए पश्चिम विदर्भ तक  मध्य समुद्र  तल से 1.5 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय है।

पूर्वानुमान –  मौसम केंद्र ने बड़वानी, अलीराजपुर और धार जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शिवपुरी,  ग्वालियर, दतिया , भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़ ,  निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं -कहीं ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, राजगढ़, बैतूल, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सिहोर,  नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन और देवास जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में कहीं – कहीं झंझावात / वज्रपात के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture