राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी और अलीराजपुर जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

24 जून 2024, इंदौर: बड़वानी और अलीराजपुर जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24  घंटों  के दौरान  मध्यप्रदेश  के  नर्मदापुरम, चंबल, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कही; ग्वालियर ,सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों  पर;  उज्जैन , रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों  में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों  सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं कई जिलों में गरज -चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा ।

मौसम की स्थिति – मानसून की  उत्तरी  सीमा  वेरावल, राजपीपला,  उज्जैन , विदिशा , सिद्धि ,चायबासा,  हल्दिया , पाकुड़, साहिबगंज और  रक्सौल से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिन  के दौरान उत्तरी  अरब सागर के कु छ और हिस्सों , गुजरात,  मध्य प्रदेश  के कुछ और हिस्सों , छत्तीसगढ़ , पश्चिम  बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों में  तथा  उत्तर प्रदेश और उत्तरखंड  के कुछ हिस्सों में  दक्षिण -पश्चिम  मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।  वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ , एक  ट्रफ के रूप में  क्षोभ मंडल की पछुआ  हवाओं के बीच , साथ ही एक  चक्रवातीय   परिसंचरण   दक्षिण – पूर्वी   पाकिस्तान  के ऊपर सक्रिय है। वहीं  दक्षिण – पूर्वी  राजस्थान से लेकर  से लेकर मध्यप्रदेश , बिहार  और उप हिमालययी  पश्चिम  बंगाल होते  हुए  उत्तरी  बांग्ला देश  तक एक पर ट्रफ रेखा गुजर रही है। जबकि एक चक्रवातीय  परिसंचरण  दक्षिण गुजरात के ऊपर दक्षिण -पश्चिम तक झुका हुआ है। इस  चक्रवातीय परिसंचरण  से लेकर  मध्यप्रदेश  और उत्तरी  छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड तक एक  ट्रफ  रेखा, दक्षिण – पश्चिम  की ओर झुकते हुए अवस्थित  है l उधर , दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण  महाराष्ट्र  तट तक  सक्रिय  ट्रफ उपरोक्त  प्रणाली में  विलीन हो चुका है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बड़वानी और अलीराजपुर जिलों में  अनेक स्थानों पर वज्रपात  के साथ झंझावात एवं  झोंकेदार हवाएं (50-60  कि मी/घंटा) चलने और अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4 मी. मी.) होने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों  झाबुआ, धार,छिंदवाड़ा, सिवनी , बालाघाट,  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा ,शाजापुर, अनुपपुर, डिंडोरी  में झाबुआ, धार,छिंदवाड़ा, सिवनी , बालाघाट,  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर  वज्रपात  के साथ झंझावात एवं झोकेदार हवाएं चलने (50-60 किमी/घंटा)  और भारी वर्षा  (64.5 – 115.5 मी. मी.) होने की संभावना है।  जबकि राज्य के शेष जिलों शाजापुर, अनूपपुर, डिंडोरी में कुछ जगह हल्की वर्षा ,भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर,  खरगोन , इंदौर, रतलाम,  उज्जैन ,देवास,  आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया , कटनी,जबलपुर,  नरसिंहपुर, मंडला,  पन्ना , दमोह, सागर , खंडवा, मुरैना,  श्योपुर कलां,जिलों में कहीं -कहीं हल्की वर्षा , वज्रपात , झंझावात एवं  झोंकेदार हवाएं (30-50 किमी /घंटा) चलने का अनुमान है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements