राज्य कृषि समाचार (State News)

पराली न जलाने के लिए जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

22 अप्रैल 2025, श्योपुर: पराली न जलाने के लिए जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा द्वारा किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा खेतों में फसल अवशेष पराली को न जलाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को कृषि विभाग द्वारा पराली न जलाने के लिए समझाइश भी दी जा रही है। इसी क्रम में अब किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह रथ गांव-गांव जाकर किसानों को पराली न जलाने के प्रति संदेश देगा साथ ही पराली जलाने से खेतों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत करायेगा। इसके अलावा पराली का बेहतर प्रबंधन और उपयोग करने के लिए सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, बेलर,  स्ट्रा  रीपर आदि कृषि यंत्रों के बारे में बताया जाएगा, जिनके माध्यम से पराली से भूसा बनाने तथा भूसे का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए करने सहित भूसे से अतिरिक्त आय प्राप्त करने पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी।इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री जीके पचोेरिया जिला स्तरीय परामर्श दाता श्री विशंभर गौड़ सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

पराली प्रबंधन के लिए 25 अधिकारियों को सौंपा दायित्व-  कलेक्टर  श्री अर्पित वर्मा द्वारा पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए जिला स्तर से 25 अधिकारियों को नियुक्त कर विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों का दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अधिकारी अपने-अपने आवंटित ग्रामों में सतत रूप से भ्रमण करेंगे तथा ग्रामीणों को खेतों में पराली न जलाने के लिए समझाइश देंगे। इसके साथ ही यदि किसी गांव में पराली जलाने की घटना सामने आती है तो इसकी सूचना तत्काल राजस्व अधिकारियों को प्रदान करेंगे। उप संचालक कृषि श्री जीके पचोरिया ने बताया कि श्योपुर, कराहल एवं विजयपुर क्षेत्र के लिए इन अधिकारियों को नियुक्त किया गया है तथा अधिकारियों को 05 से 06 पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह अधिकारी इन पंचायतों के समस्त ग्रामों में नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे तथा पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम करते  हुए  नियंत्रण करेंगे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement