Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान

2 वर्षों में 60 हजार किसान होंगे लाभान्वित

23 अप्रैल 2023, जयपुर । राजस्थान में संरक्षित खेती के लिए एक हजार करोड़ रुपए का अनुदान – राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के लिए दो वर्षों में 60 हजार किसानों को 1 हजार करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। यह राशि ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस, लो टनल, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

श्री गहलोत की स्वीकृति से किसानों को संबल मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 30 हजार किसानों को 501 करोड़ रूपए का अनुदान दिया जाएगा। इसमें कृषक कल्याण कोष से 444.43 करोड़ रूपए वहन होंगे। साथ ही राष्ट्रीय बागवानी मिशन/राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 56 करोड़ (राज्यांश 22.75 करोड़) रूपए वहन किए जाएंगे। 

वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 30 हजार किसानों को 500 करोड़ रूपए का अनुदान मिलेगा। इसमें अधिसूचित जनजाति क्षेत्र के किसानों और समस्त लघु/सीमांत किसानों को 25 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी भी मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:राज्य पशु ऊंट के संरक्षण के लिए संकल्पित है राजस्थान सरकार : श्री कटारिया

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें