Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नाबार्ड की राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी “उमंग 2022” का राज्यपाल श्री पटेल द्वारा भव्य उदघाटन

15 अक्टूबर 2022, भोपाल । नाबार्ड की राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी “उमंग 2022” का राज्यपाल श्री पटेल द्वारा भव्य उदघाटन – स्वयं सहायता समूह, शिल्पकारों तथा कृषक उत्पादक संगठनो के उत्पादों को बढ़ावा देने और एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नाबार्ड द्वारा राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का आयोजन दिनांक 14 से 22 अक्टूबर 2022 तक भोपाल हाट में किया जा रहा है . प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल मध्य प्रदेश, श्री मंगुभाई पटेल द्वारा भोपाल हाट में किया गया ।

राज्यपाल श्री पटेल ने नाबार्ड द्वारा मध्य प्रदेश के कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वित्तीय संस्थाओं, राज्य सरकार और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर नाबार्ड अपने नवोन्मेषी पहलों से प्रदेश को समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहा है। उन्होंने नाबार्ड के इस विशेष प्रयास के बारे में कहा कि नाबार्ड द्वारा गैर-कृषि क्षेत्र से संबन्धित उत्पादकों को अपने उत्पाद जैसे चंदेरी, टसर, महेश्वरी सिल्क बटिक, आभूषण, धातु और चमड़े के शिल्प, टेराकोटा, बाघ प्रिंटिंग तथा अन्य उत्पादो को बेचने के लिये न केवल प्रोत्साहित किया जा रहा है बल्कि इसके लिए बाज़ार उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी सहयोग किया जा रहा है।

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक, नाबार्ड, श्री निरूपम मेहरोत्रा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भविष्य को ध्यान में रखकर जिसकी शुरुआत नाबार्ड द्वारा की गई थी आज पुष्पित , पल्लवित हो रहा है । इन शिल्पकारों तथा उद्यमी महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की मार्केटिंग के लिए नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में विशेष प्रयास किए है। इस वर्ष नाबार्ड द्वारा कुल 100 स्टॉल के साथ भारत के अलग-अलग राज्यों से महत्वपूर्ण उत्पादों को लाने का प्रयास किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री नीरज निगम, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक, भोपाल ने कहा कि नाबार्ड ने वास्तव मे स्वयं सहायता समूहों को “स्वयं की सहायता खुद” कैसे की जाये ये आज सिखा दिया है। यह आत्मनिर्भरता की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर श्री बिनोद कुमार मिश्रा, मुख्य महाप्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक; श्री तरसेम सिंह जीरा, महाप्रबंधक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया; श्री एस. के. तालुकदार, महाप्रबन्धक, नाबार्ड; श्री पंकज यादव, महाप्रबंधक, नाबार्ड; श्री क़मर जावेद, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में दुधारू गायों की पुरस्कार योजना शुरू