Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा के 110 गांवों में 65 हजार हेक्टेयर भूमि का जैविक प्रमाणीकरण, 10 हजार से अधिक किसान जुड़े

05 अक्टूबर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा के 110 गांवों में 65 हजार हेक्टेयर भूमि का जैविक प्रमाणीकरण, 10 हजार से अधिक किसान जुड़े – छत्तीसगढ़ का आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा अब जैविक कृषि की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के सहयोग से जिले के 110 गांवों में 10,264 किसानों की 65,279 हेक्टेयर भूमि का जैविक प्रमाणीकरण किया गया है। इस पहल के तहत रासायनिक खेती की जगह किसानों को जैविक खेती की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

दंतेवाड़ा में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के प्रचार-प्रसार पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, किसानों को जैविक खेती की तकनीकी जानकारी देने और उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 220 गांवों में कृषक खेत पाठशालाओं का आयोजन हो चुका है और किसानों को जैविक खेती के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग भी दिया जा रहा है।

जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन की सराहना की और कहा कि राज्य के आकांक्षी जिलों में दंतेवाड़ा का प्रदर्शन सराहनीय है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के अभ्यास भ्रमण और आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com