Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्राम पंचायतों में तैयार किए जाएंगे ग्राम मित्र

24 दिसंबर 2021, भोपाल । ग्राम पंचायतों में तैयार किए जाएंगे ग्राम मित्र –पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि पंचायतों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 ग्राम मित्र तैयार किए जाएंगे। पंचायत स्तर पर नियुक्त रोजगार सहायकों की सेवायें अंशकालीन होने के कारण इनकी उपलब्धता एवं पंचायत स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के बढ़ते दायित्व को देखते हुए ये ग्राम मित्र एक अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर तैयार किए जाएंगे।

श्री सिसोदिया ने कहा कि पंचायतों में बने सार्वजनिक स्वच्छता परिसरों के संचालन एवं संधारण के लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की मदद ली जाएगी।

इन परिसरों को एनजीओ को लीज पर दिए जाकर उनके माध्यम से संचालन कराया जायेगा। इससे पंचायतों को नियमित आय होगी। परिसरों के संचालन की समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्था या समूह की होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में मनरेगा आयुक्त श्रीमती सोफिया फारूखी वली ने बताया कि ग्राम मित्रों को पंचायत स्तर पर किए जाने वाले कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वेविभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें