Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विकसित कृषि संकल्प अभियान दल रवाना

06 जून 2025, देवास: विकसित कृषि संकल्प अभियान दल रवाना – जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के प्रचार के लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अभियान अंतर्गत केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधानों, उन्नत तकनीक, नवाचारों के प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी हस्तांतरण किया जायेगा। दल प्रभारी डॉ. अरविन्दर कौर, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. के.एस. भार्गव रहेंगे। अभियान के तहत 12 जून तक जिले के समस्त विकासखण्डों की चयनित 135 ग्राम पंचायतों में भारतीय सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र इन्दौर, भारतीय कृषि मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के वैज्ञानिक एवं समस्त विभागों के अधिकारी अभियान में रहेंगे। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग, नरवाई प्रबंधन पर जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, उपसंचालक उद्यानिकी श्री पंकज शर्मा, उपसंचालक पशुपालन डॉ. पण्ड्या, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री लोकेश गंगराडे, मत्स्य अधिकारी श्री एच.बी. मानकर एवं कृषक उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com